Skip to main content

Posts

शेयर मार्केट में भारी गिरावट से हाहाकार, निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे

कोरोना वायरस बढ़ते खतरे की वजह से दुनिया भर के बाज़ारों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली। भारतीय शेयर मार्केट का सेंसेक्स आज 1450 अंक नीचे आ गया। इस गिरावट से निवेशकों के एक दिन में करीब 4 लाख करोड़ रुपये रुपये डूब गए। विदित हो कि पिछले 6 दिनों से जारी इस गिरावट ने निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।

कुम्भ को लेकर हुई बैठक में बिफरी अखाड़ा परिषद, मुख्यमंत्री को सुनाई ख़री-ख़री

हरिद्वार। कुम्भ 2021 को लेकर आज मुख्यमंत्री के साथ हुई अखाड़ा परिषद की बैठक में संतो ने खूब खरी खोटी सुनाई। परिषद के पाधिकारियों ने कुम्भ की तैयारियों को लेकर सरकार व मेला प्रशासन पर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। हरिद्वार में अगले वर्ष होने वाले कुम्भ मेले की तैयारियां अभी तक शुरू नही हुई है। इसको लेकर सरकार पर लगातार आरोप लगते रहे हैं। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष नरेंद्र गिरी कई बार अपनी नाराज़गी जता चुके हैं। मेले के आयोजन के लिए अखाड़ा परिषद के साथ विचार विमर्श करने व तैयारियों का जायजा लेने हेतु आज मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी थी। बैठक में पहले तो अखाड़ा परिषद के संतो ने मुख्यमंत्री को एक घंटे इंतज़ार कराया, और जब अखाड़ों के प्रतिनिधि बैठक में पहुंचे तो उन्होंने मुख्यमंत्री व शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक पर कुम्भ आयोजन को लेकर उदासीनता बरतने का आरोप लगाया। अखाड़ों के संतो ने कुम्भ मेला प्रशासन द्वारा परिषद की और से दिए गए प्रस्तावों पर काम न करने की शिकायत भी मुख्यमंत्री से की। अखाड़ा परिषद अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी ने अखाड़ों में सुरक्षा, जमीनों पर से अ

Exit poll से भाजपा में खलबली, अमित शाह ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली। विधान सभा चुनावों में मतदान के बाद आये एग्जिट पोल ने भाजपा नेतृत्व की नींद उड़ा दी है। लगभग सभी एग्जिट पोल में चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली भाजपा बुरी तरह पिछड़ती दिख रही है। इससे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सकते में हैं। भाजपा के नेता भले ही जीत के लाख दावे करें लेकिन पार्टी के भीतर की हलचल से उसकी परेशानी समझी जा सकती है। कल शाम मतदान समाप्त होने के बाद जैसे ही चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे दिखाने शुरू किये और उसमे आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत के आंकड़े सामने आए, वैसे ही भाजपा में खलबली मच गयी। गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल दिल्ली के सांसदों सहित पार्टी नेताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने एक एक सीट का बारीक विश्लेषण किया। देर रात तक चली इस बैठक में अमित शाह ने पार्टी नेताओं को जमकर फटकार भी लगाई। दरअसल भाजपा का मानना है की सरकार और पार्टी के संदेश को नेता जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहे हैं। बहरहाल, दिल्ली के मतदाताओं ने किसको जनादेश दिया है ये तो 11 तारीख को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन यदि एग्जिट पोल ही नतीजों में परिवर्

Breaking :- दिल्ली में फिर चली गोलियां, डीसीपी पर गिरी गाज़

नई दिल्ली। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर एक बार फिर फायरिंग हुई है। लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों ने यूनिवर्सिटी के गेट न. 5 के बाहर फायरिंग की। घटना के बाद दोनो युवक फरार होने में कामयाब बताए जा रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली में दो जगहों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। उधर दिल्ली में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से नाराज़ चुनाव आयोग ने दक्षिण पूर्व दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल का तबादला कर दिया है। बिस्वाल को ग्रह मंत्रालय से संबंद्ध कर उनके स्थान पर कुमार ज्ञानेश को डीसीपी की कमान सौंपी गयी है।

भाजपा सांसद के पुत्र पर लगा यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता स्वप्न दासगुप्ता के बेटे सौम्यसृजन दासगुप्ता पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तीनो महिलाओं ने भाजपा नेता के पुत्र पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। एक वेब पोर्टल की ख़बर के मुताबिक़ दिल्ली के स्टीफ़ंस कालेज से इतिहास में स्नातक कर चुका सौम्य अब सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहा है। वहीं इन आरोपों पर सौम्य की कोई सफ़ाई सामने नहीं आयी है।

सोनिया की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत खराब होने के कारण आज देर शाम सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को पेट में तकलीफ के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस मामले में अधिक जानकारी नही मिल पायी है। माना जा रहा है की देर रात अस्पताल प्रशासन उनकी सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर सकता है। 

धामी के बाद कांग्रेस के दो और विधायक मुखर, हरिद्वार में नाराज़ नेताओं के साथ की बैठक

हरिद्वार। हरिद्वार कांग्रेस में सब कुछ ठीक नही चल रहा है। प्रदेश नेतृत्व और हरिद्वार के एक कांग्रेस नेता के खिलाफ आज एक बैठक सलेमपुर में आयोजित की गयी। इसमे पार्टी के एक विधायक, पूर्व जिलाध्यक्ष, कई पूर्व दर्जाधारी, प्रदेश कांग्रेस के वर्तमान व पूर्व के पदाधिकारी, जिला पंचायत सदस्य, ब्लॉक प्रमुख, विधानसभा चुनाव लड़े नेताओं सहित सैकड़ों नेता शामिल हुए। सूत्रों के अनुसार जिले की एक अन्य विधायक ने भी बैठक को मोबाइल के माध्यम से संबोधित किया। बैठक में सभी नेताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के खास माने जाने वाले नेता की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाये। जानकारी के अनुसार हरिद्वार के नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल विधायकों के नेतृत्व में प्रदेश प्रभारी से मिलेगा।

हरिद्वार कांग्रेस में बवाल, जिले के दिग्गज कांग्रेसियों ने बुलाई आपात बैठक

हरिद्वार (यश पाल)। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी में बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। धारचूला से विधायक हरीश धामी की सुलगाई चिंगारी से उपजी लपटे अब हरिद्वार पहुंचती दिखाई दे रही हैं। कार्यकारिणी में शामिल नही किये गए ज़िले के 5 दर्ज़न दिग्गज शनिवार को एक बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के अधिकांश कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खासमखास समझे जाने वाले एक पूर्व दर्जाधारी से खासे खफा है। बताया जा रहा है कि उक्त कांग्रेसी ने जनपद में पार्टी को अपना जेबी संगठन बना लिया है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की बार बार प्रदेश नेतृत्व से शिकायत के बावज़ूद कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी की जा रही है। इसीलिए आगे की रणनीति बनाने के लिए कल दोपहर को जिला पंचायत के एक बड़े नेता के घर बैठक रखी गयी है। बहरहाल जनपद में पार्टी की क्या स्थिति रहेगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन इतना तय है की प्रीतम गुट पर इस वक़्त खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

राज्य में दो जिलाधिकारियों के तबादले, सी रविशंकर होंगे हरिद्वार के नए DM

देहरादून। प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जनपदों के जिलाधिकारियों को शासन ने बदल दिया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के स्थान पर देहरादून के जिलाधिकारी सी रविशंकर को हरिद्वार की कमान सौंपी गई है। वहीं मुख्यमंत्री के अपर सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अब तक हरिद्वार के जिलाधिकारी रहे दीपेंद्र कुमार चौधरी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

कार्यकारिणी घोषित होते ही कांग्रेस में बगावत, इस विधायक ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी, पार्टी पद से इस्तीफा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित होते ही कांग्रेस में बगावत शुरू हो गयी है। धारचूला विधायक हरीश धामी ने सचिव बनाये जाने पर इसे खुद का अपमान बताते हुए जल्द ही पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। उधर कई दिग्गज नेता कार्यकारिणी को असंतुलित बता सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

Breaking-: आज फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, राज्य में बर्फबारी और बारिश के आसार

देहरादून। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटो में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बद्री-केदार के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

किशोर की मुहीम को मिला समर्थन, व्यापारियों ने भी मांगा निशुल्क बिजली-पानी

हरिद्वार। वनाधिकार आंदोलन के संयोजक किशोर उपाध्याय लंबे समय से प्रदेशवासियों को 200 यूनिट बिजली व पानी निशुल्क देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही 9 बिंदुओं के मांग पत्र के साथ वो राज्यवासियों के हक-हकूकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। किशोर को इन मुद्दों पर जनसमर्थन भी मिलना शुरू हो गया है। ताज़ा मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां बिजली पानी के मुद्दों पर महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 200 यूनिट बिजली व पानी निशुल्क देने की मांग की है। दरअसल, वनाधिकार आंदोलन के बैनर तले चल रहे इस अभियान में लोग रुचि ले रहे हैं। इस विषय पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम लोगों के मौलिक अधिकारों की आवाज़ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली जैसा राज्य उत्तराखंड से बिजली पानी खरीदकर दिल्ली वासियों को मुफ्त दे सकता है तो उत्तराखंड तो बिजली पानी का उत्पादक राज्य है, यहां तो सरकार को इसका कोई दाम नही लेना चाहिए। आंदोलन के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष विभाष मिश्रा ने भी समर्थन के लिए व्यापारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ये जनता की लड़ाई है, इसको सब मिलकर लड़ेंगे।

गुलदार ने फिर दी दस्तक, अब इस क्षेत्र में हुआ सक्रिय

हरिद्वार। आदमखोर के खात्मे के बाद एक बार फिर गुलदार ने दस्तक दी है। इस बार गुलदार ने बिलकेश्वर रोड पर निर्मल अखाड़े की छावनी में एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया। आपको बता दें की घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर वन विभाग का दफ्तर स्थित है। अखाड़े के महंत सतनाम सिंह ने बताया की शाम होते ही गुलदार छावनी में घुस जाता है और पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाता है। उन्होंने कहा की इस घटना से अखाड़े में रहने वाले संतो में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से इस क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है।

गुलदार के आतंक का हुआ अंत, आदमखोर को शिकारियों ने किया ढेर

हरिद्वार। वन विभाग और पेशेवर शिकारियों के संयुक्त प्रयास से आज देर शाम भेल के केंद्रीय विद्यालय के पास आदमखोर गुलदार को मार दिया गया। बता दे कि आज सुबह से ही शिकारियों की टीम भेल के जंगलों में आदमखोर गुलदार को ढूंढने निकली थी। शाम के समय एक टीम को गुलदार दिख भी गया था लेकिन सामने एक वाहन आने के कारण उसको शूट नही किया जा सका था। वहीं इसके उपरांत इलाके की सघन जांच के बाद देर शाम गुलदार को शूट कर उसके आतंक से क्षेत्र वासियों को मुक्त कराया गया।

Big breaking :- लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा को चंदे में मिले हज़ारों करोड़, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दिल्ली। चुनावी चंदे को लेकर भाजपा 2014 के बाद से ही निशाने पर रही है। लेकिन अब राजनैतिक चंदे को लेकर आयी रिपोर्ट से सियासत गर्मा गयी है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा को हज़ारों करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले। एक रिपोर्ट के अनुसार 10 मार्च 2019 से 23 मई 2019 तक बीजेपी को हर दिन करीब 47 करोड़ रुपये चंदा मिला। यानी पार्टी को 3 महीने से भी कम समय में 3650 करोड़ रुपये चंदा प्राप्त हुआ। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा से सफाई मांगी है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में चंदे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर विपक्ष और अधिक हमलावर रुख अपना सकता है।

आदमखोर गुलदार के आतंक का होगा अंत, राज्यभर के शिकारी बुलाये गए

हरिद्वार। खौफ का पर्याय बने आदमखोर गुलदार के शिकार के लिए पेशेवर शिकारी हरिद्वार पहुंच गए हैं। ज्ञात हो की भेल क्षेत्र में लोगों को शिकार बना रहे गुलदार को बीते दिनों वन विभाग ने आदमखोर घोषित किया था। इससे पहले गुलदार तीन लोगों सहित दर्ज़नो जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। गुलदार का शिकार करने को विभाग ने राज्यभर के पेशेवर शिकारियों को बुला लिया है। शिकारियों ने भेल से लेकर रोशनाबाद तक की कुछ जगहों को चिन्हित कर तैयारियों कर ली हैं। वन विभाग की कोशिश है की जल्द से जल्द नरभक्षी गुलदार से लोगो को राहत दिलाई जाए।

दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्था करेगा व्योम फाउंडेशन

हरिद्वार। व्योम फाउंडेशन द्वारा आज प्रतिभाशाली दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देते हुए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल श्री कुंज ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा की बच्चे ईश्वर का रूप हैं, किसी भी रूप में उनकी सेवा ईश्वरीय उपासना के समकक्ष है। व्योम फाउंडेशन दिव्यांग बच्चों के शारीरिक व शैक्षिक विकास के लिए जो कार्य कर रहा है वो वंदनीय है। श्री राम नाम विश्व बैंक के महामंत्री सुमित तिवारी व अखिलेश दुबे ने कहा की बच्चे देश व समाज का भविष्य हैं। दिव्यांग बच्चों की आंखों में भी कुछ हासिल करने की उमंग और सपने हैं। आवश्यकता है समाज उनके सपनो को पूरा करने की जिम्मेदारी ले। व्योम फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि मिश्रा ने कहा की विशेष बच्चों के लिए स्थापित संस्था का मकसद आसपास के दिव्यांग बच्चों को इलाज और शिक्षा की विशेष और बेहतर सुविधा उपलब्ध करना है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विभाष मिश्र, महामंत्री कामिनी शर्मा, प्रदीप पाल, रजनी पाल, नितिन कौशिक,

बंशीधर बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, लंबी जद्दोजहद के बाद मिली कमान

देहरादून। लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद आखिरकार भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया। पार्टी ने 6 बार के विधायक बंशीधर भगत को कमान सौंपी है। भगत भाजपा के दिग्गज नेता हैं जो उत्तर प्रदेश और बाद में उत्तराखण्ड में भी मंत्री रह चुके हैं। पार्टी ने उनको कमान सौंपकर 2022 के चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी हैं।

गांधी के पौत्र ने किया किशोर उपाध्याय को सम्मानित, ये सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति बने

गांधीवादी तरीकों से समाज व पर्यावरण की सेवा के लिए मिला "पर्यावरण संरक्षक सम्मान" देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय को गांधीवादी रास्ते पर चलकर समाज व पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम करने पर 'पर्यावरण संरक्षक' की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। जल पुरुष राजेन्द्र सिंह की संस्था तरुण भारत संघ द्वारा राजस्थान के अलवर में आयोजित एक समारोह में महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी ने किशोर को सम्मानित किया। संस्था ने गांधीवादी मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज और पर्यावरण के लिए काम करने वालों को सम्मानित करने की शुरुआत की है। किशोर उपाध्याय ये सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा की सामाजिक सरोकारों के लिए किये हुए काम को पहचान मिलना और सम्मान के रूप में गांधी के पौत्र से प्रोतसाहन मिलना मेरे लिए नई ऊर्जा मिलने जैसा है। उन्होंने कहा की अब मैं अधिक शक्ति के साथ वंचितों व गिरिजनों सहित समस्त राज्यवासियों के बेहतर भविष्य व उनके वनाधिकारों को दिलाने के लिए कार्य करूँगा।

बढ़ती ठंड पर डीएम का आदेश, कल स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

हरिद्वार। बढ़ती ठंड व मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के चलते जिलाधिकारी ने कल 20 दिसंबर 2019 को कक्षा 01 से 12 तक के हरिद्वार के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों/आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।