Skip to main content

Posts

Showing posts with the label देश

एक साल में भारत का क़र्ज़ 13 लाख करोड़ रुपये बढ़ा

  पिछले कुछ वर्षों से भारत सरकार के कर्ज में तेज़ी से उछाल आया है। गत वर्ष की बात करें तो एक साल में सरकार पर 13 लाख करोड़ से ज्यादा की देनदारी बढ़ गयी है। वित्त मंत्रालय द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एक खबर के मुताबिक पिछले शुक्रवार को जारी “रिपोर्ट ऑन पब्लिक डेब्ट मैनेजमेंट” के अनुसार जून 2020 में सरकार का कर्ज बढ़कर 101.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जो जून 2019 में 88.18 लाख करोड़ रुपये था। यानी जून 2019 से जून 2020 तक के बीच भारत सरकार की देनदारी 13.12 लाख करोड रुपए बढ़ गयी है। इतना ही नहीं यदि इस वर्ष मार्च के आंकड़ों पर नजर डालें तो उस वक़्त तक कर्ज 94.6 लाख करोड़ रुपये का था। इस वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में सरकार की लायबिलिटी 6.7 लाख करोड़ रुपये और बढ गयी, जिसके बाद जून 2020 के अंत में यह आंकड़ा बढ़कर 101.3 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। आपको बता दें कि विपक्षी दल कांग्रेस पहले से ही सरकार पर बेतहाशा कर्ज लेने को लेकर हमलावर रही है। इस नई रिपोर्ट के आने के बाद राजनीतिक संग्राम होना लाजमी है। विदित हो कोरोना महामारी के कारण सरकार की आमदनी पर संकट औ

शेयर मार्केट में भारी गिरावट से हाहाकार, निवेशकों के 10 लाख करोड़ डूबे

कोरोना वायरस बढ़ते खतरे की वजह से दुनिया भर के बाज़ारों में ऐतिहासिक गिरावट देखने को मिली। भारतीय शेयर मार्केट का सेंसेक्स आज 1450 अंक नीचे आ गया। इस गिरावट से निवेशकों के एक दिन में करीब 4 लाख करोड़ रुपये रुपये डूब गए। विदित हो कि पिछले 6 दिनों से जारी इस गिरावट ने निवेशकों को 10 लाख करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया है।

Exit poll से भाजपा में खलबली, अमित शाह ने बुलाई बैठक

नई दिल्ली। विधान सभा चुनावों में मतदान के बाद आये एग्जिट पोल ने भाजपा नेतृत्व की नींद उड़ा दी है। लगभग सभी एग्जिट पोल में चुनाव जीतने के लिए पूरी ताकत झोंकने वाली भाजपा बुरी तरह पिछड़ती दिख रही है। इससे पार्टी का शीर्ष नेतृत्व सकते में हैं। भाजपा के नेता भले ही जीत के लाख दावे करें लेकिन पार्टी के भीतर की हलचल से उसकी परेशानी समझी जा सकती है। कल शाम मतदान समाप्त होने के बाद जैसे ही चैनलों ने एग्जिट पोल के नतीजे दिखाने शुरू किये और उसमे आम आदमी पार्टी की बम्पर जीत के आंकड़े सामने आए, वैसे ही भाजपा में खलबली मच गयी। गृह मंत्री अमित शाह ने तत्काल दिल्ली के सांसदों सहित पार्टी नेताओं की एक बड़ी बैठक बुलाई। पार्टी सूत्रों के अनुसार अमित शाह ने एक एक सीट का बारीक विश्लेषण किया। देर रात तक चली इस बैठक में अमित शाह ने पार्टी नेताओं को जमकर फटकार भी लगाई। दरअसल भाजपा का मानना है की सरकार और पार्टी के संदेश को नेता जनता तक पहुंचाने में नाकाम रहे हैं। बहरहाल, दिल्ली के मतदाताओं ने किसको जनादेश दिया है ये तो 11 तारीख को होने वाली मतगणना के बाद ही पता चल पाएगा, लेकिन यदि एग्जिट पोल ही नतीजों में परिवर्

Breaking :- दिल्ली में फिर चली गोलियां, डीसीपी पर गिरी गाज़

नई दिल्ली। दिल्ली की जामिया यूनिवर्सिटी के बाहर एक बार फिर फायरिंग हुई है। लाल रंग की स्कूटी पर सवार दो अज्ञात युवकों ने यूनिवर्सिटी के गेट न. 5 के बाहर फायरिंग की। घटना के बाद दोनो युवक फरार होने में कामयाब बताए जा रहे हैं। इससे पहले भी दिल्ली में दो जगहों पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया जा चुका है। उधर दिल्ली में लगातार हो रही फायरिंग की घटनाओं से नाराज़ चुनाव आयोग ने दक्षिण पूर्व दिल्ली के डीसीपी चिन्मय बिस्वाल का तबादला कर दिया है। बिस्वाल को ग्रह मंत्रालय से संबंद्ध कर उनके स्थान पर कुमार ज्ञानेश को डीसीपी की कमान सौंपी गयी है।

भाजपा सांसद के पुत्र पर लगा यौन शोषण का आरोप

नई दिल्ली। भाजपा सांसद और वरिष्ठ नेता स्वप्न दासगुप्ता के बेटे सौम्यसृजन दासगुप्ता पर तीन महिलाओं ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखकर तीनो महिलाओं ने भाजपा नेता के पुत्र पर गम्भीर आरोप लगाए हैं। एक वेब पोर्टल की ख़बर के मुताबिक़ दिल्ली के स्टीफ़ंस कालेज से इतिहास में स्नातक कर चुका सौम्य अब सर्वोच्च न्यायालय में वकालत कर रहा है। वहीं इन आरोपों पर सौम्य की कोई सफ़ाई सामने नहीं आयी है।

सोनिया की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में कराया गया भर्ती

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को तबियत खराब होने के कारण आज देर शाम सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोनिया गांधी को पेट में तकलीफ के बाद राहुल गांधी व प्रियंका गांधी अस्पताल लेकर पहुंचे। इस मामले में अधिक जानकारी नही मिल पायी है। माना जा रहा है की देर रात अस्पताल प्रशासन उनकी सेहत को लेकर मेडिकल बुलेटिन जारी कर सकता है। 

Big breaking :- लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा को चंदे में मिले हज़ारों करोड़, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दिल्ली। चुनावी चंदे को लेकर भाजपा 2014 के बाद से ही निशाने पर रही है। लेकिन अब राजनैतिक चंदे को लेकर आयी रिपोर्ट से सियासत गर्मा गयी है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा को हज़ारों करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले। एक रिपोर्ट के अनुसार 10 मार्च 2019 से 23 मई 2019 तक बीजेपी को हर दिन करीब 47 करोड़ रुपये चंदा मिला। यानी पार्टी को 3 महीने से भी कम समय में 3650 करोड़ रुपये चंदा प्राप्त हुआ। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा से सफाई मांगी है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में चंदे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर विपक्ष और अधिक हमलावर रुख अपना सकता है।

गांधी के पौत्र ने किया किशोर उपाध्याय को सम्मानित, ये सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति बने

गांधीवादी तरीकों से समाज व पर्यावरण की सेवा के लिए मिला "पर्यावरण संरक्षक सम्मान" देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय को गांधीवादी रास्ते पर चलकर समाज व पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम करने पर 'पर्यावरण संरक्षक' की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। जल पुरुष राजेन्द्र सिंह की संस्था तरुण भारत संघ द्वारा राजस्थान के अलवर में आयोजित एक समारोह में महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी ने किशोर को सम्मानित किया। संस्था ने गांधीवादी मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज और पर्यावरण के लिए काम करने वालों को सम्मानित करने की शुरुआत की है। किशोर उपाध्याय ये सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा की सामाजिक सरोकारों के लिए किये हुए काम को पहचान मिलना और सम्मान के रूप में गांधी के पौत्र से प्रोतसाहन मिलना मेरे लिए नई ऊर्जा मिलने जैसा है। उन्होंने कहा की अब मैं अधिक शक्ति के साथ वंचितों व गिरिजनों सहित समस्त राज्यवासियों के बेहतर भविष्य व उनके वनाधिकारों को दिलाने के लिए कार्य करूँगा।

अर्थव्यवस्था नही सुधरी तो राम मंदिर से मिली बढ़त भी खो देंगे:-भाजपा सांसद

भाजपा सांसद बोले पीएम मेरी नही, झूट बोलने वालों की बात सुनते हैं एक्सप्रेस ब्यूरो।।   भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में स्वामी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब है, बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है। अगर यही हाल रहा तो पार्टी राम मंदिर के फैसले के बाद मिली बढ़त भी खो देगी। स्वामी ने कहा कि बढ़ती बेरोज़गारी से लोगो में सरकार के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा की इस हाल में भाजपा झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनाव हार जाएगी, राम मंदिर लहर भी जीत नही दिला पाएगी। उन्होंने कहा कि असली विकास दर 4.5% नही बल्कि 1.5% है। बकौल स्वामी पीएम मोदी उनकी बात नही सुनते हैं, वो झूठ बोलने वालों की सुनते है।

विकास दर घटकर हुई 4.5%, मनमोहन सिंह ने कहा मोदी ने तबाह की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। जुलाई-सितंबर की तिमाही में भी विकास दर गिरकर 4.5% हो गई है, जो 7 सालों के निचले स्तर पर है। इससे पिछली तिमाही में जीडीपी 5% रही थी। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नही आ रही है।  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने गिरती विकास दर पर सरकार पर हमला बोला है। राजीव गांधी फाउंडेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के राज में किसान, युवा, गरीब, व्यापारी, उद्योगपति सब परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार सबको शक की निगाह से देखती है जिस कारण देश में विकास का रास्ता अवरुद्ध हो रहा है।  पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था बेहद खराब दौर में पहुंच गई है। इससे उबर पाना आसान नही है। उन्होंने कहा कि सरकार इसको ठीक करने के लिए सही कदम नही उठा रही है। पिछली सरकारों की शुरू की गई योजनाओं व तब बांटे गए लोन को वर्तमान सरकार गलत बताकर उद्योगों का माहौल खराब कर रही है। उद्योग जगत में डर का माहौल है, इसलिए कोई भी व्यापारी नए प्रोजेक्ट लगाने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है।

बंगाल में हार के बाद भाजपा ने भी अलापा ईवीएम राग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तीन विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा की हार के बाद पार्टी के नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। विदित हो कि ईवीएम को लेकर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन हमेशा भाजपा ने इनको नकारा है।  अब बंगाल में हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने परिणामों को अप्रत्याशित बताते हुए ईवीएम पर संदेह जाहिर किया है। जब उनसे भाजपा की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ईवीएम के अंदर या बाहर कुछ भी हो सकता है। काउंटिंग में सत्ताधारी दल की धांधली से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी शिकायत आयोग से हम करेंगे।

घाटे के कारण मुकेश अम्बानी बेचेंगे अपना मीडिया ग्रुप (network 18)?

दिल्ली। मुकेश अम्बानी मीडिया क्षेत्र की अपनी कंपनी नेटवर्क 18 को बेचने के लिए तैयार हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अम्बानी 56 न्यूज़ और मनोरंजन चैनलों वाली अपनी कंपनी को लगातार हो रहे घाटे की वजह से बेचना चाहते है। इसके लिए उनकी टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप से बातचीत चल रही है। विदित हो कि अम्बानी ने ये कंपनी 2014 में खरीदी थी।

बड़ी खबर :- भाजपा को झटका, अजीत पंवार दे सकते हैं इस्तीफा

मुम्बई। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की एक प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसी को एनसीपी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर ये दावा किया है कि आज शाम तक पार्टी के बागी अजीत पंवार उप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।  इससे पहले एनसीपी नेताओं और शरद पंवार के परिवार ने अजीत पंवार व उनके भाई से उन्हें मनाने के लिए कई बार बातचीत की थी। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अजीत पंवार से मुलाकात की थी।

दो लोगों को मिला एक ही एकाउंट नंबर, एक ने पैसे डाले-दूसरे ने निकाले, सोचा शायद मोदी ने भेजें हैं

भोपाल। मध्य प्रदेश के भिंड जिले के रुरई गांव के हुकम सिंह व रोनी गांव के हुकम सिंह ने एसबीआई की आलमपुर शाखा में खाता खोला था। दोनो के एक ही नाम होने के कारण बैंक ने गलती से दोनों को एक ही एकाउंट नंबर दे दिया।  रुरई गांव वाले हुकम सिंह रोजगार की तलाश में हरियाणा चले गए। वो वहाँ पैसा कमाकर अपने खाते में जमा करते रहे। उधर रोनी गांव वाले हुकम सिंह उसी खाते से ये सोचकर पैसा निकालते रहे कि शायद किसी सरकारी योजना के तहत मोदी ने पैसा भेजा है। छः महीने बाद जब रुरई वाले हुकम सिंह अपने गांव वापस आये तो अपनी पासबुक में एंट्री कराने बैंक गए। खाते का बैलेंस जानकर उनके होश उड़ गए। उनके एकाउंट में 1,40,000 रुपये की जगह सिर्फ 35,000 रुपये शेष थे। बैंक मैनेजर से शिकायत करने पर जांच हुई, तब सारा माजरा समझ में आया की खाते से रकम दूसरे हुकम सिंह ने निकाली है।

भाजपा सरकार पिछडों को और ज्यादा आरक्षण देगी: शाह

अमित शाह ने झारखंड में चुनावी प्रचार की कमान संभाली रांची। गृह मंत्री व भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने झारखंड विधान सभा चुनावों में आज प्रचार शुरू किया। उन्होंने मनिका विधान सभा क्षेत्र में एक रैली को संबोधित करते हुए बड़ा दावा किया। शाह ने कहा कि मोदी सरकार पहले ही पिछड़ा आयोग को संवैधानिक दर्जा दे चुकी है अब सरकार पिछड़ों को और अधिक आरक्षण देने के उपायों पर विचार कर रही है। विपक्षी कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए अमित शाह ने कहा कि 70 सालों के कांग्रेस शासन में गरीबों और पिछड़ों के लिए कुछ नही हुआ। भाजपा अध्यक्ष ने चुनावी माहौल को गर्माने के लिए धारा 370 हटाने व अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के मुद्दे भी उठाए।

लोकसभा चुनावों में 370 सीटों पर गिनती में गड़बड़ी, ADR का दावा !

याचिकाकर्ता के आरोपों पर चुनाव आयोग खामोश नई दिल्ली।।  पिछले लंबे समय से ईवीएम से छेड़छाड़ को लेकर राजनीति कई बार गर्मायी है। आरोप प्रत्यारोपों के बीच खुद चुनाव आयोग तक को इस मामले में सफाई देनी पड़ी। ईवीएम का जिन्न एक बार फिर बोतल से बाहर आ गया है।  2014-2019 के लोकसभा चुनावों में वोटों की गिनती को लेकर एडीआर (Association For Democratic reform) ने गंभीर आरोप लगाए हैं। संस्था ने 15 नवंबर को सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल कर कहा की 2014 के लोकसभा चुनावों में 370 लोकसभा सीटों पर गिनती में गड़बड़ी की गयी है। एडीआर ने याचिका में कहा है की डाले गए वोटों की संख्या और ईवीएम में निकले वोटों की संख्या अलग अलग है। उसका दावा है की चुनाव आयोग ने इस बारे में कुछ नही कहा है। वहीं 2019 के चुनावों की गिनती के बाद चुनाव आयोग द्वारा अपनी वेबसाइट और एप्प पर जो डाटा अपलोड किया गया उसको कईं बार बदला गया। एडीआर का आरोप है की वोटों के मिलान में गलती के कारण बार बार ऐसा किया गया। याचिका में मांग की गयी है की चुनाव परिणाम पूरी तरह जांच परख कर ही घोषित किये जाएं। याचिकाकर्ता ने बताया की इंग्लैंड, पेरू, ब्राज़ील, फ्रा

तो अब क्या कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन खड़ा करेगी भाजपा!

भाजपा सांसद ने कहा, जल्द मथुरा जाकर लूंगा आदेश नई दिल्ली।। वर्षों की कानूनी लड़ाई के बाद भले ही रामजन्मभूमि विवाद समाप्त हो गया हो लेकिन संकेत ऐसे मिल रहे हैं कि भाजपा अब मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन को धार देने जा रही है। दरअसल, संघ परिवार व विश्व हिन्दू परिषद द्वारा लंबे समय से अयोध्या के साथ ही काशी और मथुरा के मंदिर निर्माण का नारा लगाया जाता रहा है। अब जब अयोध्या स्थित रामजन्मभूमि का विवाद उच्चतम न्यायालय द्वारा सुलझाया जा चुका है, तो भाजपा मथुरा स्थित कृष्ण जन्मभूमि को लेकर अभियान चलाने पर विचार मंथन करती बतायी जा रही है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश से भाजपा के राज्यसभा सांसद हरनाथ सिंह यादव शीतकालीन सत्र के पहले दिन भगवान कृष्ण का नाम लिखा पटका पहन संसद भवन पंहुचे। जब पत्रकारों ने उनसे बात की तो उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण कैद से दुखी हैं। उन्होंने बताया कि वो जल्द मथुरा जाएंगे, और रामजन्मभूमि की तर्ज़ पर कृष्ण जन्मभूमि आंदोलन खड़ा करने का आदेश लेंगे।

आर्थिक संकट ! पहली बार दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी भारी गिरावट

इससे पहले कभी नही देखी गयी दो अंको की गिरावट  नई दिल्ली।।(एक्सप्रेस ब्यूरो) देश में आर्थिक मंदी गहराती जा रही है। हाल ही में जारी आंकड़ों ने जहां एक और घरेलू खर्चों में गिरावट दर्शायी थी वहीं अब दोपहिया वाहनों की बिक्री को लेकर भी बुरी खबर आयी है। सरकारी रिपोर्ट के मुताबिक त्यौहारी सीजन में भी दोपहिया वाहनों की बिक्री में भारी गिरावट देखी गई है। आंकड़े बताते हैं कि इस वर्ष अक्टूबर में लोगो ने पिछले साल इसी महीने के मुकाबले 18.43 प्रतिशत कम दोपहिया वाहन खरीदे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में तो हालात और भी गंभीर है, जहाँ लोग आवश्यकता होने के बावजूद मंदी के कारण खरीदारी नही कर रहे हैं। अर्थशास्त्र के जानकारों का मानना है कि जरूरत पड़ने पर भी यदि कोई उपभोक्ता खरीदारी नही करता है तो यह देश की आर्थिकी के लिए अशुभ संकेत है। इसका मतलब है कि ग्राहकों का विश्वास डगमगा रहा है। विदित हो कि पिछले करीब 12 महीनों से देश में कारों की बिक्री में भी लगातार कमी दर्ज की जा रही है। कई कार निर्माताओं ने अपना उत्पादन घटा दिया है। अब दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी कमी आना बेहद चिंतनीय है।

गंगा में खनन-निर्माण करने पर लगेगा 50 करोड़ जुर्माना, होगी 5 साल की जेल

घाटों को गंदा करने पर भी चुकाने होंगे दस हज़ार रुपये नई दिल्ली।। गंगा जल को प्रदूषित करना व उसके अविरल प्रवाह से छेड़छाड़ करना अब महँगा पड़ सकता है। केंद्र सरकार संसद के शीतकालीन सत्र में "राष्ट्रीय गंगा नदी जीर्णोद्धार, सुरक्षा व प्रबंधन बिल 2019" पेश करने जा रही है। इसके लागू होने के बाद गंगा के प्रति अपराध गैर जमानती हो जाएंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इसके तहत गंगा किनारे अनाधिकृत निर्माण करने, जल प्रवाह को रोकने या मोड़ने, खनन, घाटों को नुकसान पहुंचाने या गंदा करने को गंभीर अपराध माना जाएगा। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्यवाही भी की जाएगी।  इस कानून के बनने के बाद गंगा के जल ग्रहण क्षेत्र में घरेलू या व्यवसायिक निर्माण करने पर अधिकतम 5 सालों की जेल तथा जल प्रवाह अवरुद्ध करने पर अधिकतम 50 करोड़ के जुर्माने का प्रावधान रखा गया है। इसके अलावा खनन, पत्थर चुगान को भी प्रतिबंधित करते हुए ऐसा करने वालों को 2 साल का कारावास व 10 लाख रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। वहीं गंगा घाटों को गंदा करने पर 10 हज़ार रुपये जुर्माना व एक साल की जेल हो सकती है। सरकार इसके लिए गंगा रक्षा

कांग्रेस ने भरी हुंकार, 30 नवंबर को "भारत बचाओ" रैली

  दिल्ली के रामलीला मैदान में जुटेंगे देशभर के कार्यकर्ता नई दिल्ली।।  आज दिल्ली में हुई कांग्रेस के महासचिवों व प्रदेश अध्यक्षों की बैठक में मोदी सरकार के खिलाफ एक महारैली करने का फैंसला लिया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि मोदी सरकार की विफल आर्थिक नीतियों, बढ़ती बेरोजगारी व किसानों की समस्याओं को लेकर पार्टी दिल्ली के रामलीला मैदान में 30 नवंबर को भारत बचाओ रैली आयोजित करेगी। इसके लिए कांग्रेस के शीर्ष नेताओं को जिम्मेदारी बांट दी गयी गई।