Skip to main content

Posts

हरिद्वार कांग्रेस में बवाल, जिले के दिग्गज कांग्रेसियों ने बुलाई आपात बैठक

हरिद्वार (यश पाल)। प्रदेश कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित होने के बाद पार्टी में बवाल थमने का नाम नही ले रहा है। धारचूला से विधायक हरीश धामी की सुलगाई चिंगारी से उपजी लपटे अब हरिद्वार पहुंचती दिखाई दे रही हैं। कार्यकारिणी में शामिल नही किये गए ज़िले के 5 दर्ज़न दिग्गज शनिवार को एक बैठक करने जा रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हरिद्वार के अधिकांश कांग्रेसी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के खासमखास समझे जाने वाले एक पूर्व दर्जाधारी से खासे खफा है। बताया जा रहा है कि उक्त कांग्रेसी ने जनपद में पार्टी को अपना जेबी संगठन बना लिया है। इससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में असंतोष बढ़ता जा रहा है। एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर बताया की बार बार प्रदेश नेतृत्व से शिकायत के बावज़ूद कार्यकर्त्ताओं की अनदेखी की जा रही है। इसीलिए आगे की रणनीति बनाने के लिए कल दोपहर को जिला पंचायत के एक बड़े नेता के घर बैठक रखी गयी है। बहरहाल जनपद में पार्टी की क्या स्थिति रहेगी ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा लेकिन इतना तय है की प्रीतम गुट पर इस वक़्त खतरे के बादल मंडरा रहे हैं।

राज्य में दो जिलाधिकारियों के तबादले, सी रविशंकर होंगे हरिद्वार के नए DM

देहरादून। प्रदेश के दो महत्वपूर्ण जनपदों के जिलाधिकारियों को शासन ने बदल दिया है। हरिद्वार के जिलाधिकारी दीपेंद्र चौधरी के स्थान पर देहरादून के जिलाधिकारी सी रविशंकर को हरिद्वार की कमान सौंपी गई है। वहीं मुख्यमंत्री के अपर सचिव आशीष कुमार श्रीवास्तव को देहरादून का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अब तक हरिद्वार के जिलाधिकारी रहे दीपेंद्र कुमार चौधरी को प्रतीक्षा सूची में रखा गया है।

कार्यकारिणी घोषित होते ही कांग्रेस में बगावत, इस विधायक ने दी पार्टी छोड़ने की धमकी, पार्टी पद से इस्तीफा

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी घोषित होते ही कांग्रेस में बगावत शुरू हो गयी है। धारचूला विधायक हरीश धामी ने सचिव बनाये जाने पर इसे खुद का अपमान बताते हुए जल्द ही पार्टी छोड़ने की घोषणा कर दी है। उधर कई दिग्गज नेता कार्यकारिणी को असंतुलित बता सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जता रहे हैं।

Breaking-: आज फिर बदलेगा का मौसम का मिजाज, राज्य में बर्फबारी और बारिश के आसार

देहरादून। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में अगले 24 घंटो में बर्फबारी होने की संभावना जताई है। रिपोर्ट के अनुसार चमोली, उत्तरकाशी, जोशीमठ, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़, बद्री-केदार के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है, वहीं निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार आज मैदानी इलाकों में घना कोहरा छाया रहेगा।

किशोर की मुहीम को मिला समर्थन, व्यापारियों ने भी मांगा निशुल्क बिजली-पानी

हरिद्वार। वनाधिकार आंदोलन के संयोजक किशोर उपाध्याय लंबे समय से प्रदेशवासियों को 200 यूनिट बिजली व पानी निशुल्क देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही 9 बिंदुओं के मांग पत्र के साथ वो राज्यवासियों के हक-हकूकों की लड़ाई लड़ रहे हैं। किशोर को इन मुद्दों पर जनसमर्थन भी मिलना शुरू हो गया है। ताज़ा मामला हरिद्वार से सामने आया है जहां बिजली पानी के मुद्दों पर महानगर व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुनील सेठी ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर 200 यूनिट बिजली व पानी निशुल्क देने की मांग की है। दरअसल, वनाधिकार आंदोलन के बैनर तले चल रहे इस अभियान में लोग रुचि ले रहे हैं। इस विषय पर किशोर उपाध्याय ने कहा कि हम लोगों के मौलिक अधिकारों की आवाज़ उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली जैसा राज्य उत्तराखंड से बिजली पानी खरीदकर दिल्ली वासियों को मुफ्त दे सकता है तो उत्तराखंड तो बिजली पानी का उत्पादक राज्य है, यहां तो सरकार को इसका कोई दाम नही लेना चाहिए। आंदोलन के हरिद्वार महानगर अध्यक्ष विभाष मिश्रा ने भी समर्थन के लिए व्यापारियों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा कि ये जनता की लड़ाई है, इसको सब मिलकर लड़ेंगे।

गुलदार ने फिर दी दस्तक, अब इस क्षेत्र में हुआ सक्रिय

हरिद्वार। आदमखोर के खात्मे के बाद एक बार फिर गुलदार ने दस्तक दी है। इस बार गुलदार ने बिलकेश्वर रोड पर निर्मल अखाड़े की छावनी में एक पालतू कुत्ते को अपना शिकार बनाया। आपको बता दें की घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर वन विभाग का दफ्तर स्थित है। अखाड़े के महंत सतनाम सिंह ने बताया की शाम होते ही गुलदार छावनी में घुस जाता है और पालतू जानवरों को अपना शिकार बनाता है। उन्होंने कहा की इस घटना से अखाड़े में रहने वाले संतो में दहशत है। उन्होंने वन विभाग से इस क्षेत्र में गश्त करने की मांग की है।

गुलदार के आतंक का हुआ अंत, आदमखोर को शिकारियों ने किया ढेर

हरिद्वार। वन विभाग और पेशेवर शिकारियों के संयुक्त प्रयास से आज देर शाम भेल के केंद्रीय विद्यालय के पास आदमखोर गुलदार को मार दिया गया। बता दे कि आज सुबह से ही शिकारियों की टीम भेल के जंगलों में आदमखोर गुलदार को ढूंढने निकली थी। शाम के समय एक टीम को गुलदार दिख भी गया था लेकिन सामने एक वाहन आने के कारण उसको शूट नही किया जा सका था। वहीं इसके उपरांत इलाके की सघन जांच के बाद देर शाम गुलदार को शूट कर उसके आतंक से क्षेत्र वासियों को मुक्त कराया गया।

Big breaking :- लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा को चंदे में मिले हज़ारों करोड़, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

दिल्ली। चुनावी चंदे को लेकर भाजपा 2014 के बाद से ही निशाने पर रही है। लेकिन अब राजनैतिक चंदे को लेकर आयी रिपोर्ट से सियासत गर्मा गयी है। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान भाजपा को हज़ारों करोड़ रुपये चंदे के रूप में मिले। एक रिपोर्ट के अनुसार 10 मार्च 2019 से 23 मई 2019 तक बीजेपी को हर दिन करीब 47 करोड़ रुपये चंदा मिला। यानी पार्टी को 3 महीने से भी कम समय में 3650 करोड़ रुपये चंदा प्राप्त हुआ। इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद विपक्षी दलों ने भाजपा से सफाई मांगी है। जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में चंदे को लेकर सत्तारूढ़ भाजपा पर विपक्ष और अधिक हमलावर रुख अपना सकता है।

आदमखोर गुलदार के आतंक का होगा अंत, राज्यभर के शिकारी बुलाये गए

हरिद्वार। खौफ का पर्याय बने आदमखोर गुलदार के शिकार के लिए पेशेवर शिकारी हरिद्वार पहुंच गए हैं। ज्ञात हो की भेल क्षेत्र में लोगों को शिकार बना रहे गुलदार को बीते दिनों वन विभाग ने आदमखोर घोषित किया था। इससे पहले गुलदार तीन लोगों सहित दर्ज़नो जानवरों को अपना निवाला बना चुका है। इन घटनाओं से पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। गुलदार का शिकार करने को विभाग ने राज्यभर के पेशेवर शिकारियों को बुला लिया है। शिकारियों ने भेल से लेकर रोशनाबाद तक की कुछ जगहों को चिन्हित कर तैयारियों कर ली हैं। वन विभाग की कोशिश है की जल्द से जल्द नरभक्षी गुलदार से लोगो को राहत दिलाई जाए।

दिव्यांग बच्चों की शिक्षा और स्वास्थ्य के लिए विशेष व्यवस्था करेगा व्योम फाउंडेशन

हरिद्वार। व्योम फाउंडेशन द्वारा आज प्रतिभाशाली दिव्यांग बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कार देते हुए महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष डॉ संतोष चौहान व कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अंशुल श्री कुंज ने कहा की नर सेवा ही नारायण सेवा है। उन्होंने कहा की बच्चे ईश्वर का रूप हैं, किसी भी रूप में उनकी सेवा ईश्वरीय उपासना के समकक्ष है। व्योम फाउंडेशन दिव्यांग बच्चों के शारीरिक व शैक्षिक विकास के लिए जो कार्य कर रहा है वो वंदनीय है। श्री राम नाम विश्व बैंक के महामंत्री सुमित तिवारी व अखिलेश दुबे ने कहा की बच्चे देश व समाज का भविष्य हैं। दिव्यांग बच्चों की आंखों में भी कुछ हासिल करने की उमंग और सपने हैं। आवश्यकता है समाज उनके सपनो को पूरा करने की जिम्मेदारी ले। व्योम फाउंडेशन की अध्यक्ष रश्मि मिश्रा ने कहा की विशेष बच्चों के लिए स्थापित संस्था का मकसद आसपास के दिव्यांग बच्चों को इलाज और शिक्षा की विशेष और बेहतर सुविधा उपलब्ध करना है। इस अवसर पर संस्था के उपाध्यक्ष विभाष मिश्र, महामंत्री कामिनी शर्मा, प्रदीप पाल, रजनी पाल, नितिन कौशिक,

बंशीधर बने भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष, लंबी जद्दोजहद के बाद मिली कमान

देहरादून। लंबी चुनावी प्रक्रिया के बाद आखिरकार भाजपा को नया प्रदेश अध्यक्ष मिल ही गया। पार्टी ने 6 बार के विधायक बंशीधर भगत को कमान सौंपी है। भगत भाजपा के दिग्गज नेता हैं जो उत्तर प्रदेश और बाद में उत्तराखण्ड में भी मंत्री रह चुके हैं। पार्टी ने उनको कमान सौंपकर 2022 के चुनावों में पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी हैं।

गांधी के पौत्र ने किया किशोर उपाध्याय को सम्मानित, ये सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति बने

गांधीवादी तरीकों से समाज व पर्यावरण की सेवा के लिए मिला "पर्यावरण संरक्षक सम्मान" देहरादून। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व वनाधिकार आंदोलन के प्रणेता किशोर उपाध्याय को गांधीवादी रास्ते पर चलकर समाज व पर्यावरण की बेहतरी के लिए काम करने पर 'पर्यावरण संरक्षक' की उपाधि देकर सम्मानित किया गया। जल पुरुष राजेन्द्र सिंह की संस्था तरुण भारत संघ द्वारा राजस्थान के अलवर में आयोजित एक समारोह में महात्मा गांधी के पौत्र अरुण गांधी ने किशोर को सम्मानित किया। संस्था ने गांधीवादी मार्ग का अनुसरण करते हुए समाज और पर्यावरण के लिए काम करने वालों को सम्मानित करने की शुरुआत की है। किशोर उपाध्याय ये सम्मान पाने वाले पहले व्यक्ति हैं। इस अवसर पर किशोर उपाध्याय ने कहा की सामाजिक सरोकारों के लिए किये हुए काम को पहचान मिलना और सम्मान के रूप में गांधी के पौत्र से प्रोतसाहन मिलना मेरे लिए नई ऊर्जा मिलने जैसा है। उन्होंने कहा की अब मैं अधिक शक्ति के साथ वंचितों व गिरिजनों सहित समस्त राज्यवासियों के बेहतर भविष्य व उनके वनाधिकारों को दिलाने के लिए कार्य करूँगा।

बढ़ती ठंड पर डीएम का आदेश, कल स्कूलों में छुट्टी का ऐलान

हरिद्वार। बढ़ती ठंड व मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के चलते जिलाधिकारी ने कल 20 दिसंबर 2019 को कक्षा 01 से 12 तक के हरिद्वार के सभी शासकीय अशासकीय विद्यालयों/आँगनबाड़ी केन्द्रों में अवकाश घोषित कर दिया है।

बड़ी खबर :- प्रीतम ने की रावत की शिकायत, नाराज़ सोनिया के कड़े तेवर

देहरादून। (यशपाल) उत्तराखंड कांग्रेस में कुछ भी सामान्य नहीं है। यहां व्याप्त सन्नाटा किसी भीषण तूफान की आहट है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने भले ही पुरानी कमेटी भंग कर नई कार्यकारिणी बनाने के संकेत दिए हों, लेकिन दिल्ली से मिल रही खबरों पर यदि यकीन करें तो यह सब इतना आसान नहीं लगता जितना प्रीतम खेमा दिखा रहा है। दरअसल, कांग्रेस सूत्रों के अनुसार भारत बचाओ रैली के लिए दिल्ली गए प्रीतम सिंह ने नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश व प्रदेश प्रभारी अनुग्रह नारायण सिंह के साथ पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की थी। इस दौरान प्रीतम ने सोनिया से राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत की जमकर शिकायत की। उन्होंने हरीश रावत द्वारा राज्य में पार्टी के समानांतर कार्य करने के आरोप लगाए तथा यहां तक कहा कि राज्य में पार्टी थराली व पिथौरागढ़ विधानसभा उपचुनावों सहित पंचायत चुनावों में रावत की गुटबाजी के कारण हारी। इंदिरा हृदयेश ने भी नगर निगम चुनाव में अपने बेटे की हार का ठीकरा हरीश रावत के ही सर फोड़ा। दोनों नेताओं ने सोनिया गांधी को यहां तक कहा की रावत अपने प्रभार क्षेत्

अर्थव्यवस्था नही सुधरी तो राम मंदिर से मिली बढ़त भी खो देंगे:-भाजपा सांसद

भाजपा सांसद बोले पीएम मेरी नही, झूट बोलने वालों की बात सुनते हैं एक्सप्रेस ब्यूरो।।   भाजपा के राज्यसभा सांसद डॉ सुब्रमण्यम स्वामी ने मोदी सरकार की नीतियों पर निशाना साधा है। एक न्यूज़ वेबसाइट को दिए साक्षात्कार में स्वामी ने कहा कि अर्थव्यवस्था की हालत बेहद खराब है, बेरोज़गारी बढ़ती जा रही है। अगर यही हाल रहा तो पार्टी राम मंदिर के फैसले के बाद मिली बढ़त भी खो देगी। स्वामी ने कहा कि बढ़ती बेरोज़गारी से लोगो में सरकार के खिलाफ आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कहा की इस हाल में भाजपा झारखंड और दिल्ली के विधानसभा चुनाव हार जाएगी, राम मंदिर लहर भी जीत नही दिला पाएगी। उन्होंने कहा कि असली विकास दर 4.5% नही बल्कि 1.5% है। बकौल स्वामी पीएम मोदी उनकी बात नही सुनते हैं, वो झूठ बोलने वालों की सुनते है।

विकास दर घटकर हुई 4.5%, मनमोहन सिंह ने कहा मोदी ने तबाह की अर्थव्यवस्था

नई दिल्ली। जुलाई-सितंबर की तिमाही में भी विकास दर गिरकर 4.5% हो गई है, जो 7 सालों के निचले स्तर पर है। इससे पिछली तिमाही में जीडीपी 5% रही थी। सरकार के तमाम प्रयासों के बावजूद देश की अर्थव्यवस्था पटरी पर नही आ रही है।  पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह ने गिरती विकास दर पर सरकार पर हमला बोला है। राजीव गांधी फाउंडेशन में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए मनमोहन सिंह ने कहा कि मोदी सरकार के राज में किसान, युवा, गरीब, व्यापारी, उद्योगपति सब परेशान है। उन्होंने कहा कि सरकार सबको शक की निगाह से देखती है जिस कारण देश में विकास का रास्ता अवरुद्ध हो रहा है।  पूर्व प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सरकार की गलत नीतियों के कारण अर्थव्यवस्था बेहद खराब दौर में पहुंच गई है। इससे उबर पाना आसान नही है। उन्होंने कहा कि सरकार इसको ठीक करने के लिए सही कदम नही उठा रही है। पिछली सरकारों की शुरू की गई योजनाओं व तब बांटे गए लोन को वर्तमान सरकार गलत बताकर उद्योगों का माहौल खराब कर रही है। उद्योग जगत में डर का माहौल है, इसलिए कोई भी व्यापारी नए प्रोजेक्ट लगाने की हिम्मत नही जुटा पा रहा है।

बंगाल में हार के बाद भाजपा ने भी अलापा ईवीएम राग

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की तीन विधान सभा सीटों पर हुए उपचुनावों में भाजपा की हार के बाद पार्टी के नेता ईवीएम पर सवाल उठा रहे हैं। विदित हो कि ईवीएम को लेकर कई बार सवाल उठे हैं, लेकिन हमेशा भाजपा ने इनको नकारा है।  अब बंगाल में हार के बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राहुल सिन्हा ने परिणामों को अप्रत्याशित बताते हुए ईवीएम पर संदेह जाहिर किया है। जब उनसे भाजपा की हार के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ईवीएम के अंदर या बाहर कुछ भी हो सकता है। काउंटिंग में सत्ताधारी दल की धांधली से इनकार नहीं किया जा सकता। इसकी शिकायत आयोग से हम करेंगे।

घाटे के कारण मुकेश अम्बानी बेचेंगे अपना मीडिया ग्रुप (network 18)?

दिल्ली। मुकेश अम्बानी मीडिया क्षेत्र की अपनी कंपनी नेटवर्क 18 को बेचने के लिए तैयार हैं। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक अम्बानी 56 न्यूज़ और मनोरंजन चैनलों वाली अपनी कंपनी को लगातार हो रहे घाटे की वजह से बेचना चाहते है। इसके लिए उनकी टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप से बातचीत चल रही है। विदित हो कि अम्बानी ने ये कंपनी 2014 में खरीदी थी।

पिथौरागढ़ उपचुनाव:- करीबी मुकाबले में भाजपा की चंद्रा पंत जीती, कांग्रेस की अंजू लुंठी को हराया

देहरादून। पूर्व मंत्री प्रकाश पंत के निधन के बाद रिक्त हुई पिथौरागढ़ विधान सभा सीट पर हुए उपचुनाव में उनकी पत्नी चंद्रा पंत ने जीत हासिल की है। आज हुई मतगणना में चंद्रा पंत ने करीबी मुकाबले में अपनी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की अंजू लुंठी को करीब 3000 वोटों से हराया।

बड़ी खबर :- भाजपा को झटका, अजीत पंवार दे सकते हैं इस्तीफा

मुम्बई। महाराष्ट्र के सियासी घटनाक्रम से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। देश की एक प्रतिष्ठित न्यूज़ एजेंसी को एनसीपी के एक नेता ने नाम न छापने की शर्त पर ये दावा किया है कि आज शाम तक पार्टी के बागी अजीत पंवार उप मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे सकते हैं।  इससे पहले एनसीपी नेताओं और शरद पंवार के परिवार ने अजीत पंवार व उनके भाई से उन्हें मनाने के लिए कई बार बातचीत की थी। एनसीपी के प्रदेश अध्यक्ष ने भी अजीत पंवार से मुलाकात की थी।